लेखनी प्रतियोगिता -21-May-2022 तीन चीजों का संवाद
रचीयता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-तीन चीजों का संवाद
तीन चीजों का है किस्सा,
जीवन में होता इनका हिस्सा।
सबकी यही धारणा,
तीन चीजों से होता है अमंगल।
पर ये तीन चीज आये संपर्क में,
बदल जाए जीवन का महत्व।
तीन चीजें देती है हमेशा दर्द,
गरीबी, यादें ,धोखा।
होती है दर्द का साधन,
नहीं है इनका कोई इलाज।।
तीन चीजें दुनिया की सबसे प्यारी,
औलाद, दौलत, औरत ।
होती है सबसे न्यारी,
ये होती है जीवन में हमारी।।
तीन चीजें ना करो कभी,
उम्मीद अपमान घमंड।
होता है इनसे जीवन का पतन।।
तीन चीजें करो तुम सोच समझकर,
प्यार ,बात, फैसला।
ये सुनाती है दुनिया का किस्सा।।
तीन चीजों का होता बड़ा ही महत्व,
परिवार, रिश्तेदार, मित्र।
होते हैं सबसे खास,
इन तीनों का रखो हमेशा ख्याल।।
तीन चीजें उठाओ तुम सोच समझकर
कसम ,कलम ,कदम।
कर देती है ना समझी उत्पन्न,
हो जाता है रिश्तो में समापन।।
तीन चीजें चुराने पर नहीं चुराई जा सकती,
विद्या ,चरित्र ,ज्ञान।
बांटने पर बढ़ती है बहुत,
कभी ना हो इनका फिजूल।।
तीन चीजें होती पर्दे के योग्य,
स्त्री ,धन, भोजन।
इन चीजों पर ना पड़े किसी की नजर,
नहीं तो हो जाता है अनर्थ।।
तीन चीजें होती सब की अलग,
भाग्य, स्वभाव ,रूप।
इन तीन चीजों को नहीं जान पाया कोई,
होती है सबकी अपनी अपनी पहचान।
इन तीन चीजों का है किस्सा,
जीवन में होता इनका हिस्सा।
जब ये तीन चीजें आये संपर्क में,
बदल जाए जीवन का महत्व।।
Punam verma
22-May-2022 10:04 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
22-May-2022 09:02 AM
Nice
Reply
Renu
22-May-2022 08:26 AM
👍👍
Reply